Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Steve Jobs Explains Why Trusting Your Inner Voice Can Change Your Life

जीवन धारा: अपने अंतर्मन पर भरोसा रखिए; आज के अनजान रास्ते कल बदल सकते हैं जिंदगी

Wed, 11 Nov 2026 05:57 AM IST
राकेश कुमार स्टीव जॉब्स
स्टीव जॉब्स Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 05:57 AM IST
सार

हम अक्सर अपने भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन जीवन की कई पहेलियों के जवाब समय के साथ मिलते हैं। इसलिए अपने अंतर्मन की आवाज सुनना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Steve Jobs Explains Why Trusting Your Inner Voice Can Change Your Life
मेडिटेशन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट ग्राफिक्स / एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैंने अनुभवहीनता में ऐसा कॉलेज चुन लिया, जिसकी फीस लगभग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जितनी ही महंगी थी। मेरे मध्यमवर्गीय परिवार की पूरी जीवनभर की जमा-पूंजी मेरी कॉलेज की फीस पर खर्च हो रही थी। महज छह महीने बाद ही मुझे यह समझ नहीं आ रहा था कि वहां पढ़ने का वास्तविक फायदा क्या है। मुझे खुद नहीं पता था कि मैं जीवन में क्या करना चाहता हूं और न ही यह समझ पा रहा था कि कॉलेज मुझे यह जानने में किस तरह मदद करेगा। दूसरी तरफ, मेरे माता-पिता अपनी पूरी जिंदगी की कमाई मेरी पढ़ाई पर खर्च कर रहे थे। आखिरकार, मैंने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया और भरोसा किया कि आगे सब ठीक हो जाएगा। उस समय यह फैसला लेना काफी डरावना था, लेकिन आज पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि यह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था। कॉलेज छोड़ने के बाद मुझे उन अनिवार्य विषयों की पढ़ाई से छुटकारा मिल गया, जिनमें मेरी कोई रुचि नहीं थी। अब मैं अपनी पसंद के विषयों की कक्षाओं में जा सकता था। मुझे तकनीक से गहरा लगाव है, मैं उन विषयों को पढ़ने लगा, जो मुझे वास्तव में दिलचस्प लगते थे। हालांकि, यह सब उतना आसान और खूबसूरत नहीं था, जितना सुनने में लगता है।
विज्ञापन


मेरे पास रहने के लिए हॉस्टल का कमरा नहीं था, इसलिए मैं अपने दोस्तों के कमरों में फर्श पर सोया करता था। खाने के पैसे जुटाने के लिए मैं कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें लौटाता था, जिन पर कुछ राशि मिलती थी। हर रविवार की रात मैं शहर में लगभग सात मील पैदल चलकर हरे कृष्ण मंदिर जाता था, जहां मुझे सप्ताह में एक बार भरपेट अच्छा खाना मिल पाता था। इसके बावजूद मैं खुश था। अपनी जिज्ञासा और अंतर्ज्ञान का अनुसरण करते हुए मैंने जिन चीजों को यों ही सीखना शुरू किया था, उनमें से कई आगे चलकर मेरे लिए अनमोल साबित हुईं। बेशक, जब मैं कॉलेज में था, तब भविष्य की ओर देखते हुए इन सभी घटनाओं के बीच संबंध देख पाना असंभव था। लेकिन दस साल बाद, जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो इन सभी घटनाओं के बीच का संबंध बिल्कुल स्पष्ट दिखाई देने लगा। मैं फिर से यही कहना चाहता हूं कि आप भविष्य की ओर देखते हुए अपनी जिंदगी की अलग-अलग घटनाओं के बीच संबंध नहीं जोड़ सकते। आप ऐसा केवल पीछे मुड़कर देखने पर ही कर सकते हैं। इसलिए आपको भरोसा रखना होगा कि आज आपके जीवन में घट रही ये अलग-अलग घटनाएं किसी न किसी तरह भविष्य में एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी। आपको किसी न किसी चीज पर विश्वास करना होगा, अपने अंतर्मन पर, अपनी किस्मत पर, जीवन पर, कर्म पर या किसी ऐसी शक्ति पर, जिसमें आपकी आस्था हो। मेरे जीवन में इस विश्वास ने मुझे कभी निराश नहीं किया, बल्कि इसी ने मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन


सूत्र- सपनों का पीछा कभी न छोड़ें
अपने अंतर्मन और जिज्ञासा पर भरोसा रखना जरूरी है। आज जो रास्ता कठिन या अनिश्चित दिखाई देता है, वही कल आपकी सफलता की नींव बन सकता है। भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता, लेकिन अपने सपनों का पीछा करना कभी न छोड़ें, क्योंकि जिंदगी की बिखरी हुई घटनाओं का असली अर्थ समय बीतने के बाद ही समझ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed