फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police SI Exam 2021: Do you know which category of candidates are not part of the recruitment for 9,534 posts including UP SI, not a single post of Fire Officer-safalta

UP Police SI Exam 2021: क्या आपको पता है कि यूपी एसआई समेत 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती में किस श्रेणी के अभ्यर्थियों के हिस्से में नहीं हैं फायर ऑफिसर की एक भी पोस्ट

Thu, 30 Dec 2021 08:45 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 30 Dec 2021 08:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। यह परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021: Do you know which category of candidates are not part of the recruitment for 9,534 posts including UP SI, not a single post of Fire Officer-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित    परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट   

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में बोर्ड को लगभग एक माह का समय लग सकता है। यानि इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।   

विज्ञापन

परीक्षा के बाद कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किन उम्मीदवारों का होगा नुकसान 

क्रम संख्या

कैटेगरी का नाम

पदों की संख्या

1

अनारक्षित

10

2

आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग

2

3

अन्य पिछड़ा वर्ग

6

4

अनुसूचित जाति

5

5

अनुसूचित जनजाति

0

 

कुल

23

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें ये दस्तावेज  

·         दसवीं की अंकतालिका। 
·         दसवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं की अंकतालिका। 
·         ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की मूल अंक तालिका। 
·         बैचलर डिग्री की मूलप्रति।
·         व्यक्तिगत पहचान पत्र । 
·         जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)। 
·         आर्थिक रूप से पिछड़े होने का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)। 
इस आर्टिकल में दस्तावेजों से जुड़ी कुछ आधारभूत जानकारियां साझा की गई हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

डाउनलोड करें साल 2022 की करेंट अफेयर्स मैगजीन 

Download Now

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed