फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI ASI Result 2022 Declared at uppbpb.gov.in Know How to Check Sarkari Result UP Here

UP Police SI ASI Result: यूपी पुलिस एसआई एएसआई डीवी पीएसटी का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 20 Jul 2022 11:11 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 11:11 AM IST
सार

UP Police SI ASI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया था।

विज्ञापन
UP Police SI ASI Result 2022 Declared at uppbpb.gov.in Know How to Check Sarkari Result UP Here
UP Police SI ASI Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Police SI ASI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)  ने सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा की सीधी भर्ती 2020-21 के तहत आयोजित किए गए शारीरिक मानक परीक्षण/PST और दस्तावेजों के सत्यापन प्रकिया के परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती की इस इस प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Police SI ASI Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन और पीएसटी के माध्यम से कुल 4928 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों की भी सूची जारी की है जिनकी उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police SI ASI Result: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया था। इस परीक्षा परिणाम में कुल 8830 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन और पीएसटी राउंड के लिए चुना गया था। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 

विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफलता प्राप्त की है अब उन्हें बोर्ड की ओर से अगली प्रक्रिया कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का आयोजन अगस्त के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की सूची से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें। 
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed