फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment Board Opens One-Time Opportunity to Modify OTR Details

UPPRPB: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ओटीआर में विवरण बदलने का दिया मौका! केवल एक बार कर सकते हैं संशोधन

Wed, 03 Sep 2025 07:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Sep 2025 07:52 AM IST
सार

OTR Modification: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को ओटीआर में अपनी जानकारी बदलने का मौका दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन कर के संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Police Recruitment Board Opens One-Time Opportunity to Modify OTR Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने उम्मीदवारों को 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)' में जानकारी बदलने का मौका दिया है। 31 जुलाई 2025 से लागू इस व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करके केवल एक बार अपनी जानकारी बदल सकते हैं।

विज्ञापन


 

केवल बार मिलेगा मौका

यह सुविधा केवल एक बार उपलब्ध कराई गई है, इसलिए ध्यानपूर्वक सभी जानकारी भरें। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in देख सकते हैं। कोई भी जानकारी बदलने या भरने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

ओटीआर (One Time Registration) के फायदे:

  • आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण केवल एक बार भरना होता।
  • आवेदक को अपना फोटो और हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करना होता है।
  • व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर 24 घंटे संशोधन और अद्यतन के लिए उपलब्ध होंगे।
  • ओटीआर में दर्ज सभी जानकारी डिजिटल रूप में कभी भी और कहीं से भी उपलब्ध होगी।
  • सरकारी नौकरी की अलग-अलग अधिसूचनाओं में आवेदन करते समय ओटीआर में दर्ज जानकारी अपने आप दिखाई देगी।
  • ओटीआर में दर्ज सभी विवरण (व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर आदि) जारीकर्ता संस्थानों द्वारा डिजिटल रूप से सत्यापित किए जाएंगे।


यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दारोगा के 4543 पदों पर भर्ती हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 पदों को भरा जाएगा। इनमें 4,242 रिक्तियां उप-निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस के लिए हैं, जबकि 135 रिक्तियां प्लाटून कमांडर पीएसी/उप-निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के लिए हैं। इसके अलावा, 60 रिक्तियां प्लाटून कमाण्डर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष) के लिए और 106 रिक्तियां महिला बटालियन हेतु हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विवरण संशोधन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले apply.upprpb.in लिंक पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद "Modify OTR Details" टैब/सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed