फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2021: The last date for ASI recruitment in UP Police is near, fill the form soon, safalta

UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस में ASI भर्ती की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द भर दें फॉर्म

Mon, 28 Jun 2021 06:07 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 28 Jun 2021 06:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अकाउंट, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर क्लर्क के अलावा इंस्पेक्टर कॉन्फिडेंशियल के हजारों पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए 15 जुलाई को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2021: The last date for ASI recruitment in UP Police is near, fill the form soon, safalta
Safalta.com/ UP Police SI Exam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को बता दें कि इन दिनों यूपी पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अकाउंट, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर क्लर्क और इंस्पेक्टर कॉन्फिडेंशियल के हजारों पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चला रहा है। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर क्लर्क, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अकाउंट, और इंस्पेक्टर कॉन्फिडेंशियल के कुल 1,329 पद शामिल हैं। वो अभ्यर्थी जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे जल्द से जल्द यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं क्योंकि इस भर्ती के लिए बीते 1 जून से आवेदन प्रक्रिया चल रही है जिसकी अंतिम तारीख भर्ती बोर्ड द्वारा 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT, जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta  द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लें जहां सभी सब्जेक्ट्स की अलग-अलग क्लास अनुभवी फैकल्टी के जरिए मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन


कुल पद:
सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) के 327, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (क्लर्क) के 644 और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (अकाउंट्स) लेवल के 358 को मिलाकर कुल 1,329 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


आयु सीमा:
इन पदों के लिए 21 से 28 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता:
किसी भी विषय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में ओ लेवल पास  होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन 
1 - सबसे पहले भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर जाएं।
2- ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए दिए गए सभी निर्देशों को समझ लें।
3- वेबसाइट पर 'Candidate's Registration' को क्लिक करने पर आवेदन का स्वरूप दिखेगा जिसमें आपको सूचनाएं भरनी हैं।
4- आवेदन तीन चरणों में होंगे। पहला-रजिस्ट्रेशन, दूसरा- फीस का भुगतान और तीसरा-आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करना। तीसरे चरण में अभ्यर्थी को अपनी कलर फोटो और हस्ताक्षार की फोटो भी अपलोड करनी होगा। याद रहे कि आपकी फोटो छह माह के अंदर की होनी चाहिए।


कैसे पुलिस परीक्षा की पक्की तैयारी 
अगर आप यूपी पुलिस SI भर्ती के एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो वे अभ्यर्थी Safalta के जरिए चलाए जा रहे स्पेशल एसआई बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस बैच में उम्मीदवारों को जहां 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस दी जा रही हैं, वहीं 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतियोगी छात्रों को दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed