फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Disappointment for Manu Bhaker and Suruchi Phogat in 10m event; hopes pinned on 25m event.

मनु भाकर, सुरुचि फौगाट को 10 मीटर में निराशा, 25 मीटर से उम्मीदें

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। जापान के आइची-नागोया शहर में चल रहे 20वें एशियन गेम्स 2026 में ओलंपियन मनु भाकर और शूटिंग सनसनी सुरुचि फौगाट का पहले दिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बुधवार को 10 मीटर स्पर्धा में उन्हें पदक नहीं मिला। हालांकि, परिवार और ग्रामीणों को अब भी अगले इवेंट से उम्मीदें हैं।
बुधवार को हुए मैच के परिणाम से खिलाड़ियों के परिवारों और खेल प्रेमियों में निराशा है। सभी को 10 मीटर में देश के लिए पहला स्वर्ण मिलने की उम्मीद थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। परिवार को निराशा जरूर है पर आस अभी बाकी है। इसका कारण 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का बाकी होना है। मनु भाकर इस स्पर्धा में मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन हैं और ओलंपिक में भी पदक दिला चुकी हैं।
विज्ञापन

सुरुचि फौगाट भी इसी स्पर्धा में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि मनु भाकर और सुरुचि फौगाट हार मानने वाली नहीं हैं। ये दोनों बेटियां गांव की मिट्टी से बनी हैं। उन्होंने धूल में तपकर सोना बनना सीखा है। सभी को पूरा विश्वास है कि अगले मैच में दोनों दोगुने जोश के साथ वापसी करेंगी। वे तिरंगे की शान बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु भाकर के लिए यह एशियन गेम्स सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह उनके बेहद कठिन निजी दौर के बीच आया है। उनकी 84 वर्षीय दादी दया कौर का रोहतक के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। दादी के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने ट्रेनिंग कैंप छोड़ा और पैतृक गांव गोरिया पहुंचकर अंतिम विदाई दी।

वहीं चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 10 मीटर इवेंट में मनु भाकर से उम्मीद थी कि पदक जीतेगी लेकिन थोड़े मार्जिन से चूक गईं। अब 25 मीटर में उम्मीद है। आशा है कि वे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से देश को गौरवान्वित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed