फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-national-killed-in-attack-on-mv-cape-dao-vessel-says-Embassy-in-Oman

पश्चिम एशिया तनाव: ओमान के पास मालवाहक जहाज पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; हमले के वक्त इतने नाविक थे सवार

Wed, 23 Sep 2026 09:29 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

भारत की ओर जा रहे मालवाहक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज पर 19 भारतीय नागरिक सवार थे। दूतावास ओमानी अधिकारियों के संपर्क में है और चालक दल के सभी सदस्यों की सुरक्षा पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन
Indian-national-killed-in-attack-on-mv-cape-dao-vessel-says-Embassy-in-Oman
भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

भारत की ओर जा रहे मालवाहक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हमले में जहाज पर सवार अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर दूतावास ओमानी अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि वह घटना पर लगातार नजर रख रहा है। जहाज पर कुल 19 भारतीय नागरिक सवार थे। दूतावास ने कहा कि एक भारतीय नागरिक की मौत से वह बेहद दुखी है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
विज्ञापन


हमले की किसी ने भी नहीं ली जिम्मेदारी
दूतावास ने बताया कि वह आरपीएसएल के साथ समन्वय कर रहा है और मृतक के परिवार के भी संपर्क में है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एमवी केप डाओ पर हमला किसने किया। दूतावास ने कहा कि सभी चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक की पहचान आई सामने
फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (एफएसयूआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सुरज यादव के रूप में की। वह जहाज पर वाइपर के पद पर तैनात थे। यूनियन ने कहा, "एक और भारतीय नाविक की मौत हो गई।" संगठन ने बताया कि भारत की ओर जाते समय एमवी केप डाओ पर हमला होने के बाद यादव की मौत हुई।

एफएसयूआई ने दावा किया है कि जहाज पर कुल 28 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 20 भारतीय थे। हालांकि, यह संख्या भारतीय दूतावास की ओर से बताई गई 19 भारतीय नागरिकों की संख्या से अलग है।

जहाज पर हमले को लेकर एफएसयूआई ने किया क्या दावा?
एफएसयूआई के मुताबिक, जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला किया गया। इनमें से एक टॉरपीडो जहाज के सी-डेक के आवासीय हिस्से के बाईं ओर लगा, जबकि दूसरा इंजन रूम के पास बाईं ओर के बाहरी हिस्से से टकराया।

यूनियन ने कहा कि इस हमले से होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास नागरिक नाविकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। संगठन ने तत्काल जवाबदेही तय करने, सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने और यादव समेत अब भी खतरे में मौजूद अन्य भारतीय नाविकों के लिए न्याय की मांग की। एफएसयूआई ने कहा, "आश्वासन का कोई मतलब नहीं है। होर्मुज और उसके आसपास निर्दोष नागरिक नाविकों की हत्या की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed