फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Radio Cadre Head Operator Result Out at uppbpb.gov.in, check cut off here

PRPB UP Police: यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 936 पदों के लिए देखें श्रेणीवार कट-ऑफ

Sun, 09 Mar 2025 09:38 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Mar 2025 09:38 AM IST
सार

PRPB UP Police Head Operator Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UP Police Radio Cadre Head Operator Result Out at uppbpb.gov.in, check cut off here
UP Police Head Operator Result - फोटो : freepik

विस्तार

UP Police Head Operator Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के 936 पदों पर सीधी भर्ती 2022 के तहत आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 30 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

सामान्यीकरण और अर्हता मानदंड

चूंकि यह परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का सामान्यीकरण (Normalization) किया गया है। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी को सभी चार विषयों में न्यूनतम 50% प्रसामान्यीकृत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तभी वह अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

इस दिन होगा दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण  

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन (Document Verification) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंतिम चयन प्रक्रिया

  • उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार, केवल पात्र एवं अर्ह अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
  • जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें उनके लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंकों, शासनादेशों और आरक्षण नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

इंजीनियरिंग स्नातकों को अयोग्य माना गया

उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ ने अपने निर्णय में इंजीनियरिंग स्नातकों को इस पद के लिए अयोग्य करार दिया है। इस फैसले को 06 मार्च 2025 को पुनः पुष्ट किया गया है। हालांकि, तकनीकी कारणों से लिखित परीक्षा के परिणाम में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्नातक दोनों अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है, लेकिन केवल तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
 

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022: कट-ऑफ मार्क्स

श्रेणी कटऑफ अंक (पुरुष/सामान्य) कटऑफ अंक (महिला)
अनारक्षित (General) 306.05042 278.79536
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 274.66460 223.14828
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 289.10934 252.49682
अनुसूचित जाति (SC) 260.64316 213.16055
अनुसूचित जनजाति (ST) 219.84429 213.21782

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed