फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021: If the candidates will have these certificates, then the chances of selection will increase in the constable recruitment- Safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: अगर कैंडिडेट्स के पास होंगे ये सर्टिफिकेट तो कॉन्स्टेबल भर्ती में बढ़ जाएंगे सिलेक्शन के मौके

Sun, 26 Dec 2021 10:10 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 26 Dec 2021 10:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया का ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021: If the candidates will have these certificates, then the chances of selection will increase in the constable recruitment- Safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) दिसंबर माह के अंत तक राज्य में आरक्षी नागरिक पुलिस के लगभग 25,000 पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से तेजी के साथ तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में सिपाही (कॉन्स्टेबल) के पदों को भरने के लिए बोर्ड के जरिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा। इस भर्ती से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियल  वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी  के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे UP Police Constable Online Classes - Join Now को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सिपाही बनने के लिए इन पाँच पड़ाव को करना होगा पार   

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

विज्ञापन

इन सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को दी जाती है वरीयता 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही सिपाही नागरिक पुलिस के 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले, जिन अभ्यर्थियों के पास NCC में बी सर्टिफिकेट या कंप्यूटर चालन में ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र अथवा प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक सेवा करने का अनुभव होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाएगी। हालांकि इन सर्टिफिकेट के लिए उम्मीदवारों को अलग से कोई भी अतिरिक्त अंक नहीं दिया जाता है, बल्कि दो अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर प्रमाणपात्र रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट दें 

आरक्षी भर्ती में कितने किमी की करनी होती है दौड़ 

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

इन छात्रों को दी जाएगी कॉन्स्टेबल भर्ती में वरीयता

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed