फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Physical Admit Card out at uppbpb.gov.in; Direct link here to download

UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस चरण-1 शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 03 Feb 2025 02:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 02:46 PM IST
सार

UP Police Physical Admit Card: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के चरण-1 शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Physical Admit Card out at uppbpb.gov.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

UP Police Constable PET Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती के चरण 1 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और शारीरिक परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जाकर अपना हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Police Constable PET Date: 10 फरवरी को होगी परीक्षा

भर्ती बोर्ड 10 फरवरी 2025 को चरण 1 PET परीक्षा का आयोजन करेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होना होगा। शारीरिक परीक्षण के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। इस साल, पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को हुआ था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 60,244 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

UP Police Admit Card Helpline: अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो तो?

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

UP Police Constable 2024 PET Admit Card Download: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed