{"_id":"612de37d8ebc3e7a2a199e51","slug":"up-panchayat-sahayak-recruitment-2021-the-process-of-preparing-the-merit-list-is-about-to-end-know-what-further-procedures-will-have-to-be-followed-to-get-the-job-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, जानें नौकरी लेने के लिए आगे किन प्रक्रियाओं का करना होगा पालन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, जानें नौकरी लेने के लिए आगे किन प्रक्रियाओं का करना होगा पालन
Tue, 31 Aug 2021 01:38 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। यह प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू है और 31 अगस्त इसकी आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। गौरतलब है कि राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसके लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाना है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब होगी फाइनल मेरिट लिस्ट की घोषणा :
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त को ही समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। हालांकि सिर्फ इस मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिलेगी। दरअसल इस मेरिट लिस्ट को 1 से 7 सितंबर के बीच जिलाधिकारी द्वारा गठित कमिटी के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कमिटी द्वारा अभ्यर्थियों के नाम पर मुहर लगाने के बाद ही उनकी नौकरी पक्की हो सकेगी।
विज्ञापन
आगे करना होगा किन प्रक्रियाओं का पालन :
एक बार मेरिट लिस्ट में टॉप करने पर अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की हो जाएगी। इस भर्ती के लिए प्रत्येक पंचायत द्वारा अलग अलग मेरिट लिस्ट तैयार किया गया है, और इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनका नियुक्ति पत्र 8 से 10 सितंबर के बीच जारी किया जाएगा। इस नियुक्ति पत्र को अभ्यर्थी उसी ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं, जिस पंचायत से उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थी आगे की प्रक्रियाओं की सभी जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय से ही प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन