फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM recruitment 2021: Apply for 2455 Staff Nurse vacancies from 20 october

UP NHM recruitment 2021: स्टाफ नर्स के 2455 पदों पर निकलीं भर्तियां, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 20 Oct 2021 10:49 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Oct 2021 10:49 AM IST
सार

UP NHM recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 2455 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया अस्थायी रूप से 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NHM recruitment 2021: Apply for 2455 Staff Nurse vacancies from 20 october
UP NHM Recruitment 2021 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (यूपी एनएचएम) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स के 2400 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों की नियुक्ति स्टाफ नर्स संविदा के कुल 2445 पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विस्तृत विवरण आदि के लिए अभ्यर्थियों को पूरी खबर पढ़ने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

यह है पदों का विस्तृत विवरण
प्रोग्राम पद रिक्तियां
चाइल्ड हेल्थ स्टाफ नर्स- (एसएनसीयू/केएमसी) 189
चाइल्ड हेल्थ स्टाफ नर्स-एनबीएसयू 320
चाइल्ड हेल्थ स्टाफ नर्स-एनआरसी 54
चाइल्ड हेल्थ स्टाफ नर्स-एसएनसीयू 36
सामुदायिक प्रक्रिया स्टाफ नर्स-एमएचसीपी 500
मातृ स्वास्थ्य स्टाफ नर्स 900
राष्ट्रीय कार्यक्रम स्टाफ नर्स 384
एनयूएचएम स्टाफ नर्स/यूपीएचसी 34
एनयूएचएम स्टाफ नर्स/यूएचसीसी 10
एनयूएचएम स्टाफ नर्स/यूएचसीसी 18
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है निर्धारित योग्यता व चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का राज्य / भारत सरकार की नर्सिंग परिषद द्वारा अनुमोदित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी या बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करें। ध्यान रखें कि अगर, भर्ती के किसी भी चरण में, उम्मीदवार द्वारा दर्ज विवरण गलत या झूठे पाए जाते हैं तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल आवेदकों को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस दौरान उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक की मदद से अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed