फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM CHO Recruitment 2024 know how to apply at upnrhm.gov.in

UPNHM CHO Recruitment 2024: यूपी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 29 Jan 2024 05:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 29 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

UP NHM CHO Recruitment 2024: यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NHM CHO Recruitment 2024 know how to apply at upnrhm.gov.in
UP NHM Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NHM CHO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की तरफ से यूपी एनएचएम भर्ती 2024 की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 5582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 29 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 07 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

UP NHM Recruitment 2024 आयुसीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपी राज्य स्वास्थ्य एनएचएम सीएचओ 2024 परीक्षा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NHM Recruitment शैक्षणिक योग्यता

यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा के सभी वर्षों की थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त प्रतिशत और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा कोविड अनुभव वेटेज के अंक भी मिलेंगे।

विज्ञापन

UPNHM आवेदन शुल्क

एनएचएम उत्तर प्रदेश भर्ती के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

एनएचएम यूपी सीएचओ भर्ती के लिए कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं। इसके साथ ही आप जिलेवार भर्तियां भी देख सकते हैं।

  • अनारक्षित - 2233 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 558 पद
  • ओबीसी - 1508 पद
  • एससी -  1172 पद
  • एसटी - 111 पद

कुल - 5582 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed