फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021 There may be a big change in the recruitment of Revenue Lekhpal safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, क्या आपको है इसकी जानकारी

Fri, 24 Sep 2021 11:21 AM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Sep 2021 11:21 AM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके  लिए परीक्षा नवंबर में होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 There may be a big change in the recruitment of Revenue Lekhpal safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजस्व लेखपाल भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब उम्मीदवारों के सब्र का बांध टूटने लगा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर परेशानी बढ़ रही हैं कि आखिर कब तक लेखपाल भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि अंतिम बार लेखपाल भर्ती साल 2018 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद से प्रदेश में इन पदों के लिए किसी भी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से अपनी आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जरूर जारी किया गया था, जिसमें आयोग की ओर से इस बात का जिक्र किया गया था कि जल्द ही राज्य में 7,882 राजस्व लेखपाल पदों को भरा जाना है जिसके लिए नवंबर माह में एग्जाम का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी अन्य जानकारी समाने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में राजस्व लेखपाल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। लेखपाल एग्जाम की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम लेखपाल परीक्षा के लिए कई खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए इनकी मदद ले सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद कई फ्री ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इनसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now  क्लिक करें।

विज्ञापन


क्या हो सकता है बदलाव 
अगर आप भी यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस भर्ती में पिछली भर्तियों की तुलना में कई बदलाव होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को भी आरक्षण दिए जाने पर तैयारी चल रही है, जबकि साल 2018 की लेखपाल भर्ती में यह आरक्षण लागू नहीं था।   
विज्ञापन


अब फ्री में करें सरकारी परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या किसी अन्य सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। क्योंकि इन फ्री कोर्सेस में स्टूडेंट्स एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ-साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं तो देर किस बात की अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed