फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard 2022: After retirement, the benefit of pension facility can be given to the Home Guard constable, know what is the whole matter-safalta

UP Home Guard 2022: रिटायरमेंट के बाद होमगार्ड सिपाही को दिया जा सकता है पेंशन सुविधा का लाभ, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 06 Jan 2022 09:05 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 06 Jan 2022 09:05 AM IST
सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। विभाग जल्द ही इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UP Home Guard 2022: After retirement, the benefit of pension facility can be given to the Home Guard constable, know what is the whole matter-safalta
up home guard recruitment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग इस माह के अंत तक 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती आयोजित कर सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में इन जवानों की कुल संख्या 1,18,190 के करीब प्रस्तावित है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक वर्तमान में केवल 90 हजार होमगार्ड सिपाही ही कार्यरत हैं इनमें प्रत्येक वर्ष लगभग पांच हजार सिपाही रिटायर्ड भी हो जाते हैं। ऐसे में होमगार्ड विभाग होमगार्ड स्वयंसेवकों की भारी कमी महसूस कर रहा है। माना जा रहा है कि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। होमगार्ड विभाग अब राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा  है। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व भर्ती संबंधी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे निशुल्क तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस Free Home Guard Course- Join Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं।  

विज्ञापन

किस आधार पर होता है चयन

यूपी  होमगार्ड  स्वयंसेवक  भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा व डॉक्यूमेंट परीक्षण के बाद बाद तैयार की जाने वाली मेधा सूची के आधार पर किया जाता है। इन दिनों इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई अन्य तरह की कयासबाजी भी जारी है। अभ्यर्थियों का मानना है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली यह भर्ती मेरिट के आधार पर सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स 2022- डाउनलोड करें  
विज्ञापन
विज्ञापन

Daily Current Affairs- Read Now

वर्तमान समय में कितना मिलता है वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

क्या है पेंशन सुविधा से जुड़ी जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 हजार रुपये के मूल वेतन पर ही पीएफ कटौती का प्रावधान किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेकर ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने होमगार्डों के पीएफ कटौती का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थान भविष्य निधि के दायरे में आते हैं। होमगार्डों व उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। अब पीएफ कटौती जरूरी हो गई है। 
ये होगा फायदा 
·         सेवानिवृत्त के बाद पीएफ खाते में जमा धनराशि ब्याज सहित मिलेगी।
·         सेवानिवृत्त के बाद पेंशन का लाभ।
·         सेवा के दौरान मृत्यु होने पर फैमिली पेंशन (पत्नी को आजीवन व दो बच्चों को 25 वर्ष की उम्र तक)। 
·         मृत्यु की दशा में आश्रित परिजनों को न्यूनतम 1000 व अधिकतम 37500 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन का भुगतान।
·         मृत्यु के बाद आश्रित परिजनों को इंप्लाइज डिपॉजिट लिंक इंश्योरेंस (एडीएलआई) के सात लाख रुपये मिलते हैं। 
·         बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई, इलाज व भवन निर्माण के लिए पीएफ से एडवांस की व्यवस्था। 
·         पीएफ की धनराशि पर सालाना साढ़े आठ फीसदी ब्याज मिलता है। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed