फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2022: UPMSP increased strictness, only schools that meet these standards are being made exam centers-safalta

UP Board Exam 2022: यूपीएमएसपी ने बढ़ाई सख्ती, केवल इन मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही बनाया जा रहा है एग्जाम सेंटर्स

Sun, 26 Dec 2021 10:16 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 26 Dec 2021 10:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) वर्ष 2021-22 की 10वीं,12वीं परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कई सख्त नियमों के आधार पर एग्जाम सेंटर्स का चुनाव कर रहा है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से इसबार निर्धारित मानकों का पालन न  करने वाले स्कूलों को परीक्षाकेंद्र नहीं बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: UPMSP increased strictness, only schools that meet these standards are being made exam centers-safalta
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)  ने दसवीं, बारहवीं के बोर्ड एग्जाम से जुड़ी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। जानकारों का कहना है कि वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंत तक शुरू हो सकती हैं। इस एग्जाम में तकरीबन 53 लाख छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है लेकिन फिर भी इस यूपी बोर्ड परीक्षा में अन्य बोर्ड की तुलना में सबसे अधिक विद्यार्थी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में इस परीक्षा को नकलविहीन बनाए रखना बोर्ड के लिए अपने आप में एक बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से लगातार सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यूपीएमएसपी ने इसी कड़ी में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने वाले स्कूलों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। परीक्षाकेन्द्रों को लेकर बोर्ड की ओर से साफ निर्देश जारी कर दिए हैं। यानी अबकी बार निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही एग्जाम सेंटर्स के लिए चुना जाएगा। परीक्षा केंद्रों से जुड़े नियमों और बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा बोर्ड स्टूडेंट्स अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता के द्वारा चलाई जा रही Safalta Board Exam Prep Classes- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किन स्कूलों को बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र 

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 18 नवंबर 2021 को अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया था । इस नोटिस के मुताबिक, केवल उन्हीं विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा में एग्जाम सेंटर्स बनाया जाएगा जो बोर्ड के जरिए तय किए गए मानकों को पूरा करते होंगे। इन  मानकों को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है। 

विज्ञापन
  • केवल उन्हीं विद्यालयों को एग्जाम सेंटर्स बनाया जाएगा, जिनमें प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रॉंग रूम अनिवार्य रूप से होगा। इसके अलावा सीलिंग एवं पैकिंग रूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विद्यालयों में मॉनिटरिंग के उद्देश्य से अलग कक्ष की व्यवस्था हो। इसके अलावा कैमरों को डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी अनिवार्य होगी। साथ ही स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट मौजूद होना चाहिए। 
  • परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए स्कूलों में डबल-लॉक अल्मारियाँ, विद्यालय के चारों ओर सुरक्षित चहारदीवारी होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे के गेट की व्यवस्था होना अनिवार्य है। 
  • एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने के लिए स्कूल में अग्निशमन यंत्र, रेट से भरी बाल्टी की व्यवस्था जरूरी है। इसके अतिरिक्त पेयजल की सुविधा, मुख्य मार्ग, संपर्क मार्ग, न होने की दशा में विद्यालय को परीक्षा केंद्र के लिए उपयुक्त नहीं माना जाएगा। 
  • विद्यालयों में दो दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था, एक सम्पूर्ण कंप्यूटर सिस्टम व लाइट की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। इसके अलावा पॉवर सप्लाई न होने पर स्कूल में जनरेटर का विकल्प मौजूद होना चाहिए। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed