फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Group C Recruitment 2025 for 416 posts, Registration begins on April 15; Graduates can apply

UKSSSC: उत्तराखंड में 416 पदों पर भर्ती की घोषणा, स्नातक कर सकेंगे आवेदन; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 09 Apr 2025 05:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 416 ग्रुप सी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। पद के अनुसार, मासिक वेतन 19,900 से लेकर 1,42,400 रुपये तक निर्धारित है।
 

विज्ञापन
UKSSSC Group C Recruitment 2025 for 416 posts, Registration begins on April 15; Graduates can apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कई राज्य विभागों में 416 रिक्त ग्रुप 'सी' पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। योग्य स्नातक 15 अप्रैल से 15 मई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें सभी तिथियां

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 15 मई, 2025 को बंद होगी। सुधार विंडो 18 मई को खुलेगी और 20 मई, 2025 को बंद होगी। लिखित परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 15 अप्रैल, 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 मई, 2025
  • आवेदन संपादन विंडो: 18–20 मई, 2025
  • संभावित परीक्षा तिथि: 27 जुलाई, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC Vacancy Details: रिक्ति विवरण

 

पदनाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
सहायक समीक्षा अधिकारी 3 पद ₹ 44,900 – ₹ 1,42,400 (स्तर–07)
वैयक्तिक सहायक 3 पद ₹ 35,400 – ₹ 1,12,400 (स्तर–06)
सहायक अधीक्षक 5 पद ₹ 29,200 – ₹ 92,300 (स्तर–05)
राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) 119 पद ₹ 29,200 – ₹ 92,300 (स्तर–05)
राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) 61 पद ₹ 29,200 – ₹ 92,300 (स्तर–05)
ग्राम विकास अधिकारी 205 पद ₹ 25,500 – ₹ 81,100 (स्तर–04)
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी 16 पद ₹ 25,500 – ₹ 81,100 (स्तर–04)
आतिथ्य सहायक (उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड) 3 पद ₹ 25,500 – ₹ 81,100 (स्तर–04)
सहायक आतिथ्य सहायक 1 पद ₹ 19,900 – ₹ 63,200 (स्तर–02)

 

विज्ञापन

UKSSSC Group C Eligibility: पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई शैक्षणिक अर्हता होनी आवश्यक है।
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदानुसार आयु सीमा अलग-अगल है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • फोटोग्राफ (नवीनतम पासपोर्ट आकार)
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

UKSSSC Group C Application Form: ऐेसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  • एक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक विवरण दर्ज करें।
  • वांछित पद का सावधानीपूर्वक चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed