फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UKSSSC: उत्तराखंड में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती; आठ नवंबर से करें आवेदन, जानें योग्यता और रिक्तियां

Thu, 31 Oct 2024 04:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Oct 2024 04:45 PM IST
सार

UKSSSC Recruitment: इस दिवाली के मौकै पर उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को शानदार तौफा दिया है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने ग्रुप 'सी' कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आठ नवंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन
UKSSSC Group C Constable District Police, Constable PAC/IRB registration opens on Nov 8, check details here
- फोटो : freepik

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने ग्रुप 'सी' कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 8 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।



इस भर्ती का उद्देश्य 2000 रिक्तियों - ग्रुप 'सी' के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) के 1600 पद और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों पर भर्ती करना है। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 15 जून, 2025 है।

UKSSSC Group C Constable District Police, Constable PAC/IRB registration opens on Nov 8, check details here
- फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से "बी" प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
UKSSSC Group C Constable District Police, Constable PAC/IRB registration opens on Nov 8, check details here
- फोटो : freepik
इन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UKSSSC Group C Constable District Police, Constable PAC/IRB registration opens on Nov 8, check details here
वेतन - फोटो : अमर उजाला
इतना मिलेगा वेतन
उत्तराखंड पुलिस इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
UKSSSC Group C Constable District Police, Constable PAC/IRB registration opens on Nov 8, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed