फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC SI Exam will be held on 12 January, Admit card out on 2 Jan; Notice here

UKPSC SI Admit Card: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 जनवरी को, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

Fri, 27 Dec 2024 09:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 09:07 PM IST
सार

UKPSC SI Exam Date 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने यह भी बताया है कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र कब जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
UKPSC SI Exam will be held on 12 January, Admit card out on 2 Jan; Notice here
UKPSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC SI Admit Card Date Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), और प्लाटून कमांडर, पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

UKPSC SI Admit Card Date: इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

नोटिस में आयोग ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि का खुलासा भी किया है। आयोग द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, हॉल टिकट 2 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।



पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।  

UKPSC SI Exam 2024: परीक्षा के बाद क्या?

उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सफलतापूर्व संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी।

उत्तरकुंजी जारी करने के बाद उम्मीदवारों को इसे चुनौती देने का मौका दिया जाएगा। आमतौर पर इसके लिए चार से पांच दिनों का समय दिया जा सकता है। इसके बाद , अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करनी होगी। 

आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा करेगा और संशोधन के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। किसी भी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहें।

विज्ञापन

UKPSC SI Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आराम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब, होमपेज पर एसआई और अन्य पदों के एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed