फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC recruitment 2024: Last date to apply for the 99 APS posts today, check all details here

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में अतिरिक्त निजी सचिव पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, जल्द करें पंजीकरण

Wed, 07 Aug 2024 10:56 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 07 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज अतिरिक्त निजी सचिव के पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार नीचे बाए तरीके से तुरंत इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UKPSC recruitment 2024: Last date to apply for the 99 APS posts today, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज, 7 अगस्त को अतिरिक्त निजी सचिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदक 12 से 21 अगस्त, 2024 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 99 अतिरिक्त निजी सचिव पदों को भरना है।

शैक्षणिक योग्यता

  • यूकेपीएससी एपीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में एक घंटे में 9000 की-डिप्रेसन और हिंदी में एक घंटे में 8000 की-डिप्रेशन टाइपिंग भी आनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग अनिवार्य है और अंग्रेजी टाइपिंग वैकल्पिक है।
  • लेकिन अंग्रेजी टाइपिंग जानने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।


आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदावरों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अतिरिक्त निजी सचिव पदों पर भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदावारों को 222.30 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 102.30 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर एपीएस रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed