UKPSC Recruitment: यूकेपीएससी पटवारी एवं लेखपाल भर्ती, आज आवेदन पंजीकरण की आखिरी तिथि
UKPSC Patwari Lekhpal Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज (20 नवंबर) आखिरी तारीख है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttarakhand Patwari Lekhpal Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज (20 नवंबर) आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिक्तियों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 563 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 391 रिक्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 लेखपाल के पद के लिए हैं।
UKPSC Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आयु सीमा : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पटवारी / लेखपाल भर्ती में दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि पटवारी और लेखपाल के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पटवारी / लेखपाल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
UKPSC Patwari Lekhpal Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022: विज्ञापन और पाठ्यक्रम (भर्ती)” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना फॉर्म भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद को डाउनलोड कर लें और सहेज कर रखें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक अतिरिक्त प्रिंट आउट ले लें।