फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Lower PCS Main Admit Card Released at ukpsc.gov.in know how to download it here sarkari naukri

UKPSC Admit Card: उत्तराखंड लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 16 Aug 2022 10:23 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 10:23 AM IST
सार

UKPSC Admit Card: परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
UKPSC Lower PCS Main Admit Card Released at ukpsc.gov.in know how to download it here sarkari naukri
UKPSC Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UKPSC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC ने संयुक्त राज्य (सिविल) लोअर सबऑर्डिनेट सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवश पत्र को बीते दिन ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रात हासिल की थी, वे अब अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा UKPSC Lower PCS Main का आयोजन रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा राज्य के दो शहरों हरिद्वार और हल्दवानी में होगी। बता दें कि आयोग की ओर से 24 फरवरी, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 190 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार, डिप्टी जेल, आपूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक आबकारी निरीक्षक और वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करना बिल्कुल न भूलें। 

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed