{"_id":"633d26971319601655186129","slug":"ugc-net-2022-exam-city-slip-released-at-ugcnet-nta-nic-in-know-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र शहरों की सूची जारी, 10 अक्तूबर को होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र शहरों की सूची जारी, 10 अक्तूबर को होगा एग्जाम
Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
सार
एनटीए की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की केवल एक अग्रिम सूचना है।
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। यह सूची 10 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन किया है और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने केंद्र शहरों की सूची को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
नोटिस में दी गई ये सूचना
एनटीए की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की केवल एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने / जांचने में कठिनाई होती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में होगी।
कैसे चेक करें सूची?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के केंद्र शहर की सूची से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका सूची सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X