फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ugc latest recruitment notice for assistant proffesor

लंबे अंतराल के बाद यूजीसी ने दिया असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 210 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 08 Nov 2016 05:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/इलाहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/इलाहाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
ugc latest recruitment notice for assistant proffesor
यूजीसी
लोक सेवा आयोग की भर्तियों का इंतजार कर रहे प्रतियोगियों के लिए राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ता और चिकित्साधिकारी बनने का बड़ा मौका है। आयोग ने शिक्षा और चिकित्सा के अलावा अग्निशमन आदि विभागों में भी अफसरों की नियुक्ति के लिए सात दिसंबर तक आवेदन मांगा है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से सोमवार को जारी विज्ञापन के अंतर्गत प्रवक्ता के 210 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है। इनमें हिन्दी में 26, अंग्रेजी में 24, उर्दू में 14, गणित में 26 पद हैं। अन्य पद दूसरे विषयों के हैं। आयोग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एलोपैथिक अनुभाग में चिकित्साधिकारी के एक हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगा है। इसके माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में भी अफसरों के 33 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के यूनानी में चिकित्साधिकारी के 87 पदों के लिए भी आयोग ने आवेदन मांगा है। इस विज्ञापन के माध्यम से आयोग स्वास्थ्य विभाग में कई अन्य पदों के अलावा अग्निशमन, व्यावसायिक शिक्षा विभाग में प्राचार्य, उप प्राचार्य आदि के लिए भी भर्ती करने जा रहा है। योग्यता तथा भर्ती की विस्तृत जानकारी विज्ञापन में से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....लेकिन कई भर्तियों की निकल चुकी है आवेदन की तिथि
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने लंबे अंतराल के बाद जॉब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले जेआरएफ-नेट तथा पीएचडीधारी अभ्यर्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका उपलब्ध कराया है लेकिन पोर्टल पर जारी यह नोटिस भी अभ्यर्थियों को निराश करने वाला है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बीत चुकी है। हालांकि तकनीकी तथा कई अन्य विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए 15 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।


शिक्षण संस्थानों तथा नौकरी के लिए भटक रहे योग्य युवाओं के बीच सेतु का काम करने के मकसद से आयोग ने एकेडमिक जॉब नाम से पोर्टल बनाया है। इस पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले जेआरएफ, नेट, स्लेट, पीएचडी की उपाधि पाने वाले अभ्यर्थियों की वर्तमान में संख्या से 65 हजार से अधिक है। इसके विपरीत कई महीने केबाद आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। भर्ती अलग-अलग संस्थानों में होनी है।

पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की संख्या
नेट            -    33634
जेआरएफ    -    9298
स्लेट          -    8246
पीएचडी      -    17778
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed