TSPGCL Jobs: यहां बिजली विभाग में निकली भर्ती, सहायक अभियंता बनना हो तो करें आवेदन
TSPGCL: तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSPGCL Assistant Engineer Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 07 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TSGENCO की आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या और परीक्षा विवरण
इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों के पास 02 नवंबर 2023 तक समय है। तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 339 पदों को भरना है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 03 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता-आयुसीमा
उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा स्थापित या निगमित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
TSGENCO AE रिक्तियों का विवरण
-
सहायक अभियंता (विद्युत) 187 पद
-
सहायक अभियंता (मैकेनिकल) 77 पद
-
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) 25 पद
-
सहायक अभियंता (सिविल) 50 पद
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 400 रुपये है। आवेदकों को परीक्षा शुल्क के रूप में 300 रुपये देना होगा। कुल मिलाकर 700 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणियों के आवेदकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उन्हें केवल आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।