फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief for passengers during the festive season: a special train will run between Varanasi and Jammu Tawi.

Ambala News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, वाराणसी-जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers during the festive season: a special train will run between Varanasi and Jammu Tawi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों को विशेष ट्रेन की सौगात दी है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए वाराणसी और जम्मू तवी के बीच यह विशेष ट्रेन चलेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04231/04232 वाराणसी-जम्मूतवी-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 18 और 19 अक्तूबर को होगा। यह ट्रेन लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और लुधियाना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

---
ट्रेन का समय और संचालन तिथि
ट्रेन संख्या 04231 वाराणसी से 18 अक्तूबर को दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 3:20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04232 जम्मूतवी से 19 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
वाराणसी से रवाना होने के बाद ट्रेन जौनपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन में कुल 21 डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे स्लीपर और एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। इसमें थर्ड एसी के 5, स्लीपर क्लास के 5, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 कोच और फर्स्ट एसी/एसी 2-टियर के 2 कोच सहित नॉन-एसी श्रेणी का 1 व एसएलआर के 2 कोच लगाए जाएंगे।
----
सफाई व पानी की विशेष व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला और लुधियाना स्टेशनों पर क्लीन ट्रेन स्टेशन और वाटरिंग (पानी भरने) की व्यवस्था की गई है। यह पूरी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी और इसका प्राथमिक रखरखाव लखनऊ डिवीजन की ओर से किया जाएगा।

---
त्योहारों के सीजन में पूर्वांचल और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होता है। इस विशेष ट्रेन के चलने से माता वैष्णो देवी और अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed