Top Jobs of The Week 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते की तरह इस बार भी हम कुछ बड़ी नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। अगर आपने अभी आवेदन नहीं किया है तो फटाफट आवेदन कर लें। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...
2 of 6
iaf agniveer vayu recruitment
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IAF Agniveer Vayu 2024 Recruitment: भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।
3 of 6
SECR Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
SECR Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
4 of 6
SSC CPO SI 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक है।
5 of 6
Jobs In Bihar
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023: बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।