TN TRB 2022 Answer Key: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
TN TRB 2022 Answer Key: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) द्वारा अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए स्कूली शिक्षा और अन्य विभागों में स्नातकोत्तर सहायक/शारीरिक शिक्षा निदेशक (ग्रेड- I) और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विस्तार
TN TRB 2022 Answer Key: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने स्कूली शिक्षा और अन्य विभाग में स्नातकोत्तर सहायक/शारीरिक शिक्षा निदेशक (ग्रेड- I) और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
TN TRB 2022 Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
उत्तर कुंजी के साथ जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने बताया है कि जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल, 2022 को शाम 5.30 बजे तक अपना उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जी सकेगी।
TN TRB 2022 Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) द्वारा अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए स्कूली शिक्षा और अन्य विभागों में स्नातकोत्तर सहायक/शारीरिक शिक्षा निदेशक (ग्रेड- I) और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 से 20 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी।
TN TRB 2022 Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।