CUET 2022: PG कोर्सेस के लिए आवेदन करने का है आखिरी मौका और इसमें हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में हुई है और भी वृद्धि, पूरी जानकारी देखें यहाँ
CUET में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। CUET का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह तथा CUET का आयोजन जुलाई के आखिरी सप्ताह में किया जाना है।
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2022 के लिए छात्रों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही CUET (PG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2022 को समाप्त होने जा रही है। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही CUET (UG) के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। CUET में हिस्सा लेने के लिए अभी तक लाखों छात्र आवेदन कर चुके हैं। छात्रों की बंपर संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। छात्र घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी केलिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक करइस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में हुई है वृद्धि :
CUET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल CUET (PG) के आधार पर एडमिशन देने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में और भी वृद्धि हुई है। इन विश्वविद्यालयों के PG कोर्सेस में CUET के स्कोर के आधार पर एडमिशन देने का ऐलानकरने के बाद अब CUET में हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या 55 तक पहुँच गई है। CUET (PG) के आधार पर छात्रों को अब 36 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ 9 स्टेट यूनिवर्सिटीस, 3 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 4 प्राइवेट यूनिवर्सिटीस तथा 3 स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटीस में एडमिशन दिया जाएगा। CUET के स्कोर के आधार पर जिन केंद्रिय विश्वविद्यालयों में छात्रों को प्रवेश दिया जाना है। छात्र इसकी पूरी लिस्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
CUET (UG) के जरिए कितने विश्वविद्यालयों में मिलना है एडमिशन :
CUET (UG) में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों के लिए भी अच्छी खबर है। दरअसल इस परीक्षा के जरिये छात्रों को अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ 42 अन्य विश्वविद्यालयों में भी प्रवेश दिया जाएगा। CUET (UG) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ 12 स्टेट यूनिवर्सिटीस, 11 डीम्ड यूनिवर्सिटीस तथा 19 प्राइवेट यूनिवर्सिटीस में प्रवेश दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओंकी कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।