AFCAT 2022: भारतीय वायुसेना में अफसर बनने का है मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन और चयनित होने के बाद मिलेगी कितनी सैलरी
भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जून 2022 से शुरू होगी और यह 30 जून तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2022 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस शार्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जून 2022 से शुरू होगी और यह 30 जून तक चलेगी। इस परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा मेटेरोलॉजी ब्रांच में मेटेरोलॉजी एंट्री और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री के लिए भी भर्तियां होंगी। हालांकि पदों की संख्या की जानकारी इसके लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो कि एक जून 2022 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अपडेट केलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद लेसकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन :
फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 जुलाई 2023 तक 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। DGCA के लाइसेंस धारी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, ग्राउंड ड्यूट के पदों पर 2 जुलाई 1997 से एक जुलाई 2003 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यताओं तथा अन्य जरूरी योग्यताओं से संबंधित जानकारी इसके लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आ पाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी :
वे अभ्यर्थी जो AFCAT की परीक्षा में उतीर्ण होते हैं, उन्हें निश्चित अवधि के लिए वायु सेना अकादमी में विशिष्ट प्रशिक्षण से गुजरना होता है। पूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह (पे लेवल 10 के प्रारंभिक वेतन के अनुसार) स्टाइपेंड के रूप मेंमिलता है। प्रशिक्षण की अवधि फ्लाइंग और टेक्निकल ब्रांच के लिए 74 हफ्ते तथा नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए 52 हफ्ते की होती है। इसके बाद कमीशन मिलने पर अभ्यर्थियों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।