फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The level of questions will be decided according to the pay level of the posts in CBT 2-safalta

RRB NTPC 2022: CBT 2 में पदों के पे लेवल के हिसाब से तय होगा सवालों का स्तर, जानें कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा

Fri, 25 Feb 2022 05:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 25 Feb 2022 05:56 PM IST
सार

रेलवे में NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए CBT 2 की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन सात फेज मेंकिया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
The level of questions will be decided according to the pay level of the posts in CBT 2-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (CBT 1) का आयोजन पूरा हो चुका है। 2019 की शुरुआत में निकली इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन सात फेज में किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 कोसमाप्त हुई थी। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CBT 1 का रिजल्ट 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किया था। हालांकि अभ्यर्थियों द्वारा CBT 1 के रिजल्ट पर आपत्ति दर्जकराए जाने के बाद रेलवे ने CBT 2 की परीक्षा स्थगित करते हुए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और यह समिति अपने सुझाव चार मार्च को RRB को सौंपेगी। वहीं, अगरआपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

CBT 2 में पदों के पे लेवल के हिसाब से तय होगा सवालों का स्तर :

रेलवे में NTPC की इस भर्ती के जरिये कुल 35,277 रिक्त पदों को भरा जाना है और इन रिक्तियों में 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल के कई पद शामिल हैं। RRB ने इस भर्ती के CBT 1की परीक्षा तो कॉमन तौर पर ली थी लेकिन CBT 2 में हर पे लेवल के लिए अलग अलग परीक्षा होगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पे लेवल के हिसाब से अलग अलग होनेवाली इस परीक्षा में पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन 120 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है CBT 2 का आयोजन :

RRB इस भर्ती के लिए CBT 2 का आयोजन तभी करेगी जब रेलवे द्वारा गठित कमिटी अपने सुझाव RRB को सौंप देगी। गौरतलब है की यह कमिटी अपने सुझाव RRB को चार मार्चको सौंपने वाली है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों की सभी समस्याओं का समाधान मार्च 2022 तक हो सकता है और इस भर्ती के लिए CBT 2 का आयोजनइसके बाद किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed