फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Application process of UPSC NDA 2 2022 has started-safalta

UPSC NDA 2 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, जानिए इस बार क्या है पदों की संख्या का गणित और कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

Fri, 27 May 2022 03:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 27 May 2022 03:09 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
The Application process of UPSC NDA 2 2022 has started-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) II परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। NDA/NA II 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इसकी लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को NDA/NA II 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या है सीटों की संख्या का गणित :

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए NDA में 370 सीटों पर भर्ती की जाएगी और इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले सकेंगे। जबकि, NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिकअधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 में 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें 6 पद महिलाओं के लिए है।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

NDA & NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट :

NDA & NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंकों की होती है। SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed