UPSC NDA 2022: अगर नहीं आया है रिजल्ट तो निराश ना हों आप, NDA में प्रवेश के लिए फिर से शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी देखें यहाँ
संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA I 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई NDA/NA I 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया गया था और आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मई 2022 को जारी किया है। NDA/NA I 2022 के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इस प्रवेश परीक्षा के अगले चरण यानी SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस FREE NDA Online Classes- Join Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
NDA सैलरी
NDA सिलेबस
NDA एलिजिबिलिटी
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
नहीं आया है रिजल्ट तो निराश ना हों आप :
अगर आपने NDA/NA I 2022 की लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था और इसमें सफल नहीं हो पाए हैं तो आप ज्यादा निराश ना हों। दरअसल इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और NDA/NA II 2022 के लिए आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन 18 मई 2022 को जारी किया जाएगा। NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत नोटिफिकेशन जारी करने के ही साथ हो जाएगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 14 जून 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को NDA/NA II 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या है एग्जाम पैटर्न :
NDA/NA में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है और इसमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंकों का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाता है। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलता है। हालांकि यह पैटर्न NDA/NA की पिछली परीक्षाओं के हिसाब से बताया गया है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA II 2022 की परीक्षा भी इसी पैटर्न पर हो सकती है। NDA/NA II 2022 के एग्जाम पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी अभ्यर्थियों को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।