फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Territorial Army Officer Recruitment: Opportunity for Civilians to Join the Army, Graduates Eligible to Apply

Territorial Army Officer Recruitment: आम नागरिकों के लिए सेना में शामिल होने का अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

Sat, 10 May 2025 11:20 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 10 May 2025 11:20 AM IST
सार

Join Territorial Army 2025: भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 18 से 42 वर्ष के ग्रेजुएट उम्मीदवार 12 मई से 10 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आम नागरिकों को देश सेवा का मौका देती है।

विज्ञापन
Territorial Army Officer Recruitment: Opportunity for Civilians to Join the Army, Graduates Eligible to Apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Territorial Army Bharti 2025: देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह एक स्वैच्छिक सेवा (Volunteer Service) है, जो आम नागरिकों को सेना से जुड़ने का अवसर देती है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 18 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 1 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 12 मई 2025
  • अंतिम तिथि: 10 जून 2025
  • लिखित परीक्षा की तिथि: 20 जुलाई 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना भी जरूरी है, क्योंकि यह सेवा शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता की मांग करती है।

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 500  रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार www.indianarmy.nic.in या www.jointerritorialarmy.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान और लाभ

टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये के बीच पे स्केल दिया जाएगा, जो सेवा के दौरान उनके पद और अनुभव के अनुसार तय होगा। इसके अलावा सेवा अवधि के दौरान 15,500 रुपये का मिलिट्री सर्विस पे भी प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को राशन, आर्मी कैंटीन, मेडिकल सुविधाएं, लीव एनकैशमेंट, सरकारी आवास और यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी, जो उन्हें एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान करती हैं।

क्या है टेरिटोरियल आर्मी?

टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) एक स्वैच्छिक संगठन है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी। इसे भारतीय सेना की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस माना जाता है। आप एक आम नागरिक रहते हुए सेना का अनुभव ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको सक्रिय सेवा में बुलाया जा सकता है।

यह एक नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि एक अवसर है देश सेवा का, अपनी मौजूदा नौकरी या व्यवसाय के साथ। टेरिटोरियल आर्मी ने 1962, 1965, 1971 और 1999 के करगिल युद्ध सहित कई अहम अभियानों में भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed