फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Result 2022 Declared, Know how to Check Grade C and D Exam Sarkari Bharti Exam Result

SSC Result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा ग्रेड सी-डी का रिजल्ट घोषित, 60346 अभ्यर्थी क्वालिफाई

Mon, 09 Jan 2023 10:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

Sarkari Bharti SSC Exam Result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 2022 का आयोजन 17 और 18 नवंबर, 2022 को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 24 नवंबर को जारी की गई थी। 
 

विज्ञापन
SSC Stenographer Result 2022 Declared, Know how to Check Grade C and D Exam Sarkari Bharti Exam Result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Stenographer Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2022 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 2022 का आयोजन 17 और 18 नवंबर, 2022 को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 24 नवंबर को जारी की गई थी।  

विज्ञापन

SSC Stenographer Result 2022 कौशल परीक्षा 15 और 16 फरवरी को

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब परीक्षा के अगले चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। अधिसूचना के अनुसार, कुल 13,100 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के पद के लिए और 47,246 स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के पद के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। योग्य उम्मीदवारों की एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा 15 और 16 फरवरी (अस्थायी रूप से) को आयोजित की जाएगी और विस्तृत कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर उचित समय पर उपलब्ध होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Stenographer Result 2022 अंतिम उत्तर कुंजी जल्द होगी अपलोड

आयोग 27 जनवरी से 10 फरवरी, 2023 तक अपनी वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करेगा। योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 25 जनवरी, 2023 से उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 08 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/ मार्क्स टैब पर क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

SSC Stenographer Result 2022 की देखने की प्रक्रिया

 
  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के पद के लिए उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed