फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Selection Post Phase 13 City Slip 2025 out at ssc.gov.in; Admit Card Four days before exam, check notice

SSC Selection Phase 13: एसएससी चयन पद चरण-XIII की सिटी स्लिप जारी, आयोग ने बताया कब जारी होगा प्रवेश पत्र

Wed, 16 Jul 2025 01:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

SSC Selection Post Phase 13 City Slip: कर्मचारी चयन आयोग ने चयन पद चरण-XIII भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सिटी स्लिप जारी करने के साथ ही आयोग ने प्रवेश पत्र के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
 

विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 13 City Slip 2025 out at ssc.gov.in; Admit Card Four days before exam, check notice
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : Official (ssc.gov.in/)

विस्तार

SSC Selection Post Phase 13 City Intimation Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड क सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार इसकी मदद से जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। तदनुसार, उम्मीदवार अपनी यात्रा योजना बना सकते हैं। सिटी स्लिप जारी करने के साथ ही आयोग ने प्रवेश पत्र के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

SSC Selection Post Phase 13 Admit Card: परीक्षा से चार दिन पहले आएगा प्रवेश पत्र

जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। गौरतलब है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है, प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

आयोग ने उम्मीदवारों को एक से अधिक प्रवेश पत्र की प्रतियां डाउनलोड करने की सलाह दी है, क्योंकि परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र की एक प्रति आयोग द्वारा रख ली जाएगी।

ताजा नोटिस में आयोग ने स्क्राइब का विकल्प चुना है उन्हें कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने 'स्वयं स्क्राइब' का विकल्प चुना है, उन्हें 20.07.2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपना स्क्राइब विवरण पंजीकृत और जमा करना होगा। स्क्राइब के लिए पंजीकरण केवल परीक्षा शहर प्रदर्शित होने के बाद ही संभव होगा। 'प्रवेश प्रमाण पत्र' और 'स्क्राइब का प्रवेश पास (स्वयं स्क्राइब के लिए)' परीक्षा की तिथि से 04 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा का शेड्यूल जारी; 24 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

SSC Selection Post Phase 13 Exam Dates: 24 जुलाई से होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग बीते मंगलवार (15 जुलाई 2025) को परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 24 जुलाई से शुरू होने वाली है। परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed