फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Recruitment 2021: Recruitment for 3261 posts in SSC will start from October 25, you can apply like this

SSC Recruitment 2021: एसएससी ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, यहां जानिए पात्रता से लेकर आवेदन तक के नियम

Sat, 25 Sep 2021 07:31 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 25 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

SSC Selection Post 2021:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के जरिये सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आयोग ने 3261 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 

विज्ञापन
SSC Recruitment 2021: Recruitment for 3261 posts in SSC will start from October 25, you can apply like this
ssc

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के जरिये सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आयोग ने 3261 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी। आपको बता दें ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी समय 28 अक्तूबर की रात 11:30 बजे तक हैं। बैंक चालान के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले सभी उम्मीदवार 01 नवंबर तक चालान जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों से युक्त कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ssc.nic.in पर 24 सितंबर को शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एसएससी की भर्ती परीक्षा जनवरी या फरवरी में होगी। सटीक तिथियां अभी जारी नहीं की गईं हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3261 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में सफल रहने के बाद चयनित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 271 विभागों में निर्धारित रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। विभिन्न श्रेणी के पदों की आवश्यकता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तीन अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के आयोजक कर्मचारी चयन आयोग के पास कौशल परीक्षण और अंतिम चयन के लिए योग्यता मानदंड और रिक्तियों की संख्या में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए ढेरों रिक्तियां

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के मानदंड अलग-अलग है, कक्षा 10वीं पास होना न्यूनतम योग्यता निर्धारित है। वहीं,कक्षा 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवारों के लिए भी ढेरों नौकरियां हैं। आवेदन करने के योग्य होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, सरकार के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

एसएससी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन प्रक्रिया को दो भागों में बांटा गया है। पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन में, उम्मीदवारों को बुनियादी विवरण, कॉन्टेक्ट डिटेल, पासपोर्ट आकार की स्कैन की गई फाेटो और हस्ताक्षर को अपलोड करने आदि आवश्यक जानकारी भरने की आवश्यकता होती है। वहीं, दूसरे चरण में, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग इन करना होगा, फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन ssc.nic.in के जरिये किया जा सकता है। आवेदन के लिए 100 रुपये का शुल्क लागू होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और ईएसएम श्रेणियों के साथ-साथ महिलाओं को भी शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी।  

पदों का संक्षिप्त विवरण

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 3261 पदों की भर्ती में से एससी के 477, एसटी 249, ओबीसी 788, अनारक्षित 1366 और ईडब्ल्यूएस के लिए 381 पद निर्धारित हैं। बाकी पद दिव्यांग एवं अन्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से 400 से अधिक पद मल्टी टास्किंग स्टाफ, 146 रिसर्च असिस्टेंट, 62 जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के शामिल हैं। 

आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी एवं डाउनलोड की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed