फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Phase 9 Selection Post 2021: Application process for Phase 9 recruitment is complete, know when the exam can be held-safalta

SSC Phase 9 Selection Post 2021: फेज 9 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई पूरी, जानें कब तक हो सकती है परीक्षा

Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

केंद्र सरकार के 271 विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 3261 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
SSC Phase 9 Selection Post 2021: Application process for Phase 9 recruitment is complete, know when the exam can be held-safalta
SSC Exams - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के 271 विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर को समाप्त हो गई। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन शुल्क नहीं जमा किया है, वे 28 अक्टूबर तक अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3261 पदों को भरा जाना है। इन 3261 पदों में एससी के 477, एसटी के 249 पद, ओबीसी के 788 पद, ईडब्लयूएस के 381 पद और अनारक्षित के 1366 पद हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। वही, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसकी परीक्षा अगले साल जनवरी या फरवरी महीने (जनवरी/फरवरी 2022) में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक संभावित तारीख है और इसमें बदलाव भी संभव है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

इस भर्ती में मैट्रिक, इंटर, और ग्रेजुएशन, तीन लेवल के पद हैं। इसलिए पदों के हिसाब से 3 अलग अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, इन सभी परीक्षाओं में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, मैथ्स और इंग्लिश विषयों से 25 - 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन, प्रश्नों का स्तर पदों के हिसाब से अलग अलग होगा। इस परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी और इसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed