फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Havaldar Admit card 2021-2022 Released know how to download it here sarkari naukri 

SSC MTS Havaldar Admit card: एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे चेक करें

Wed, 29 Jun 2022 03:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 03:02 PM IST
सार

SSC MTS Havaldar Admit card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2022 से लेकर 22 जुलाई, 2022 के बीच किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
SSC MTS Havaldar Admit card 2021-2022 Released know how to download it here sarkari naukri 
SSC MTS Havaldar Admit card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC MTS Havaldar Admit card: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र मध्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी उप-क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के लिए जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र इन क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक औ डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

SSC MTS Havaldar Admit card: बाकी क्षेत्रों के प्रवेश पत्र का क्या? 
अन्य क्षेत्रों के भी प्रवेश पत्र अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। बाकी के क्षेत्रों में पूर्वी क्षेत्र, कर्नाटक और केरल क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र शामिल हैं। छात्र इनकी वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। बता दें कि छात्रों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर के प्राप्त होगा। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारी का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS Havaldar Admit card: कब होनी है परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2022 से लेकर 22 जुलाई, 2022 के बीच किया जाना निर्धारित है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7301 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CBIC & CBN भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed