फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Examination 2021 Know this important thing before the issue of admit card safalta

SSC MTS Examination 2021: इन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र नहीं हुआ जारी, जानिए क्या है असली वजह

Sat, 25 Sep 2021 04:28 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 25 Sep 2021 04:28 PM IST
सार

SSC MTS Examination 2021: 5 से 20 अक्टूबर तक होने वाली MTS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
SSC MTS Examination 2021  Know this important thing before the issue of admit card safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आयोजन में अब महज चंद दिनों का वक्त बचा है। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा यह परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए इसी साल फरवरी महीने में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय मे रिवीजन के लिए आप सफलता के  FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड 

5 से 20 अक्टूबर के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए की परीक्षा के शहर तथा तारीख की जानकारी हेतु आयोग द्वारा प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिनों पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी 

MTS परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लग सकती है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को डेट ऑफ फोटो (DOP) प्रिंट किया हुआ फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा फोटो का क्लियर होना भी आवश्यक है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने इन नियमों का पालन किए बिना फोटो अपलोड किया होगा, उनका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। आवेदन रिजेक्ट होने के बाद ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा और इन्हें परीक्षा में शामिल होने की भी अनुमति भी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी 

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed