SSC MTS Examination 2021: MTS परीक्षा में शामिल होने के लिए इन बातों का पालन करना है जरूरी, वरना मुसीबत में पड़ सकते है आप
SSC MTS Examination 2021: SSC ने MTS परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रोवीजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की जानी है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए 5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था और अब इसके लिए पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी होगा मूल एडमिट कार्ड
इस परीक्षा के लिए आयोग ने प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रोविजनल एडमिट कार्ड के जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान
परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए और साथ ही अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ और कुछ पासपोर्ट साइज फोटो भी अपने साथ अवश्य रखना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी अपने रिपोर्टिंग टाइम से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाये। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है, इसलिए आप भूल कर भी इन्हें अपने साथ ना ले जाएं।
इन कोरोना नियमों का भी करना होगा पालन
कोरोना महामारी के बीच आयोजित होने वाले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए अन्य कोरोना नियमों का पालन करना पड़ सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अन्य किन नियमों का पालन करना होगा, इसकी पूरी जानकारी उन्हें मूल एडमिट कार्ड जारी होने पर मिल जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप SSC MTS, UP SI, SSC GD, UP लेखपाल, NDA&NA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।