SSC MTS 2022: कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट और कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट, जानें यहाँ
MTS भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 26 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों तथा CBIC एवं CBN में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 26 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की थी। SSC ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले एक से दो महीने के भीतर इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जानी है। SSC ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं अगर आप भी MTS की अगली भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट :
MTS भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए CBT 1 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल इस भर्ती में CBT 1 मार्क्स के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है। हालांकि अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के टियर 1 के मार्क्स नॉर्मलाइज करने के बाद एक समान हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में टियर 2 में ज्यादा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता जरूर दी जाएगी। वहीं हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए भी मेरिट लिस्ट टियर 1 के मार्क्स के आधार पर ही तैयार की जाने की उम्मीद है।
अगली भर्ती के लिए कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन :
SSC ने MTS की अगली भर्ती से भी संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा कर दी है। दरअसल SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक MTS की अगली भर्ती यानी MTS भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी 25 जनवरी 2023 से हो जाएगी। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 24 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक MTS भर्ती 2022 के लिए पहले चरण की परीक्षा अप्रैल-मई 2023 में आयोजित की जा सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।