फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE notification 2024 out for 968 vacancies; registration process begins at ssc.gov.in

SSC JE 2024: एसएससी जेई का नोटिफिकेशन जारी, 968 पदों पर शुरू हुआ पंजीकरण; इस लिंक से करें अप्लाई

Fri, 29 Mar 2024 10:38 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 10:38 AM IST
सार

SSC JE Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने 968 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JE notification 2024 out for 968 vacancies; registration process begins at ssc.gov.in
SSC JE 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC JE 2024 Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस जारी करने के साथ ही आयोग ने एसएससी जेई के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आयोग ने विभिन्न विभागों के तहत लगभग 968 रिक्तियों को भरने की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

SSC JE 2024 Exam Date: एसएससी जेई 2024 परीक्षा की तिथि

शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जेई पेपर 1 का आयोजन 04 जून से 06 जून तक किया जाएगा। ये पद ग्रुप बी गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय हैं। वेतन पैकेज 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स का होगा। चयनित होने पर उम्मीदवार को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

आवेदन करने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की नई वेबसाइट ssc.gov.in प रपंजीकरण (ओटीआर)  करना होगा, क्योंकि पुरानी वेबसाइट पर किया गया ओटीआर वैध नहीं माना जाएगा।

एसएससी जेई आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को 10 से 20 केबी के बीच फाइल आकार के साथ जेपीईजी प्रारूप में स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। हस्ताक्षर की तस्वीर 4 सेमी चौड़ाई और 2 सेमी ऊंचाई में होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदकों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। एसएससी ने आयु गणना 1 अगस्त, 2024 तय की है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट की घोषणा की है।

विज्ञापन

एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लोगों को अतिरिक्त 40 मिनट मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन, How to Apply for SSC JE 2024?

आवेदन करने से पहेल उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। आवदेन करे के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed