फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2022 Registrations Last Date Today Apply Online Now at ssc.nic.in Check Sarkari Naukri Details

SSC JE Recruitment: एसएससी कनिष्ठ अभियंता भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, आज आखिरी मौका

Fri, 02 Sep 2022 11:56 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 11:56 AM IST
सार

SSC JE 2022 Registrations Last Date Today : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, दो सितंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
SSC JE 2022 Registrations Last Date Today Apply Online Now at ssc.nic.in Check Sarkari Naukri Details
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JE Recruitment 2022 Application Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 02 सितंबर, 2022 को खत्म हो रही है। उपरोक्त पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द देर रात तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।  

विज्ञापन

SSC JE 2022 Recruitment: ऐसे करें तुरंत आवेदन 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और से सबमिट करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE 2022 Recruitment: 35 हजार से सवा लाख तक होगी सैलरी

एसएससी की भर्ती अधिसूचना के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की भर्ती के लिए खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। समूह 'बी' अराजपत्रित के उपरोक्त पदों के लिए सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन पे मैट्रिक्स के लेवल -6 के तहत सैलरी 35,400-1,12,400/- रुपये निर्धारित है। पात्र होने के लिए, 1 जनवरी, 2022 को पद के आधार पर ऊपरी आयु सीमा 30/32 वर्ष है, और कुछ पदों के लिए आवश्यक कुछ अनुभव के साथ इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये बतौर एप्लीकेशन चार्ज का भुगतान करना होगा। 
 

विज्ञापन

SSC JE 2022 Recruitment: सीबीटी परीक्षा नंवबर 2022 में होगी 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, दो सितंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 03 सितंबर, 2022 है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित होने वाली है। पेपर-2 (पारंपरिक) की अनुसूची बाद में अधिसूचित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed