SSC Head Constable: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती अंतरिम उत्तर कुंजी जारी, 12 तक कर सकते हैं चैलेंज
SSC Head Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कॉन्स्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) पदों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है।
विस्तार
SSC Head Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कॉन्स्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) पदों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक 12 नवंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजी के खिलाफ यदि कोई आपत्तियां हो तो उठा सकते हैं। आवेदकों को प्रति चुनौती 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
SSC Head Constable Recruitment: रिस्पॉन्स शीट भी की गई है जारी
अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ टेंटेटिव उत्तर कुंजी अब नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कॉन्स्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी।
SSC Head Constable Recruitment: उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, "दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) भर्ती परीक्षा 2022 में उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी" पर क्लिक करें। -
इसके बाद डाउनलोड उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें। -
यहां अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और उत्तर कुंजी जांच लें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।