SSC MTS Vacancy: एसएससी ने बढ़ाई रिक्तियां की संख्या, अब 5464 पदों पर होगा चयन, देखें आधिकारिक नोटिस
SSC MTS And Havaldar Vacancy: एसएससी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए जारी रिक्तियों में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि हवलदार पदों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है, जबकि MTS पदों की संख्या यथावत रखी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS And Havaldar 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025 को लेकर नई वैकेंसी संख्या जारी की है। यह बदलाव आयोग द्वारा 26 जून 2025 को जारी अधिसूचना के संदर्भ में किया गया है।
हवलदार पदों की संशोधित संख्या
SSC द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, MTS पदों की कुल अनुमानित संख्या अब 4375 कर दी गई है। वहीं, हवलदार के रिक्त पदों की संख्या को 1075 से बढ़ाकर 1089 किया गया है। यह संशोधन आयोग की अधिसूचना संख्या F.NO. E/15/2025-C-2 SECTION-Part(1) के तहत किया गया है।
अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 26 जून 2025 की मूल अधिसूचना में दिए गए अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। केवल रिक्त पदों की संख्या में यह संशोधन किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित नोटिस ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो 29 से 31 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक सक्रिय रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण 20 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच निर्धारित है। परीक्षा शहर सूचना पर्जी परीक्षा दिवस से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
SSC MTS Selection Process: कैसे होगा चयन
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।
SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा का पैटर्न
SSC MTS और हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।