SSC GD Recruitment 2021: SSC द्वारा जारी की गई इस सूचना पर दें ध्यान, ना करें ये गलती वरना आवेदन करने से चूक सकते हैं आप
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से SSC ने जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसी बीच SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करते हुए कहा है की GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर दें, क्योंकि SSC द्वारा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं इसके लिए पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए।
क्या है इस नोटिस का मतलब :
SSC ने 24 अगस्त को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों से कहा है कि वो आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें, क्योंकि आवेदन करने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि कई अभ्यर्थी अंतिम समय में आवेदन करने जाते हैं, इस वजह से सर्वर स्लो हो जाता है और वे आवेदन नहीं कर पाते हैं। इसलिए SSC ने अभ्यर्थियों को पहले ही सूचना दे दी है कि वो जल्द से जल्द आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी समय मे आवेदन नहीं कर पाने पर किसी भी अभ्यर्थी को फिर से आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन :
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पर जाकर जिन अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके लेटेस्ट नोटफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके SSC GD भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी उमंग ऐप पर भी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें GD कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी :
अगर आपका भी सपना इस भर्ती में शामिल होकर देश सेवा करने का है, तो इस परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, 60 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री, 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।