SSC GD Recruitment 2021: GD कॉन्स्टेबल के जरिए मिलती है अर्धसैनिक बल में नौकरी, जानिए सेना और अर्धसेना और इनके कार्य में क्या अंतर है
भारतीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल के नोटफिकेशन का लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन SSC की तरफ से अभी तक कोई सूचना नहीं दी है।
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल के नोटफिकेशन का लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन SSC की तरफ से अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। हालांकि इसका नोटफिकेशन कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुआ था और अब स्थिति सुधर रही है तो ऐसे में उम्मीद है कि SSC भी इसका जल्द से जल्द नोटफिकेशन जारी कर सकता है। GD कॉन्स्टेबल परीक्षा पास करके अभ्यर्थियों को भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होना का मौका मिलता है। इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के मन मे एक सवाल हमेशा उठता है कि भारतीय अर्धसैनिक बलों और भारतीय सेना में क्या अंतर है। अभ्यर्थियों के इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए हम इस लेख में इसका जवाब दे रहे हैं। अगर आप इस जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा या किसी अन्य प्रतियोदी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसकी बेहतर और पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
सेना और अर्धसेना में क्या है अंतर
भारतीय अर्धसैनिक बलों और भारतीय सेना दोनों का काम देश की सुरक्षा करना है। लेकिन दोनों बलों को अलग अलग परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। भारतीय सेना जहाँ रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है तो वहीं अर्धसैनिक बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। हम जब सेना की बात करते हैं तो इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना आती है। वहीं अर्धसैनिक बलों में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स जैसे सुरक्षा बल आते हैं।
भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में सबसे मूल अंतर यह है कि भारतीय सेना देश के बाहरी खतरों से निपटने के लिए होती है और इसे आंतरिक मोर्चों पर तैनात नहीं किया जाता है। तो वहीं अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती देश के अंदर के खतरों जैसे कि नक्सल समस्या, महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा, वीआइपी सिक्योरिटी या अन्य आंतरिक मोर्चो पर किया जाता है। साथ ही साथ अर्धसैनिक बलों के अंतर्गत आने वाले BSF और ITBP जैसे बलों को सीमा सुरक्षा में भी तैनात किया जाता है , लेकिन इनकी नियुक्ति सिर्फ पीस (शांति) एरिया में होती है। जहाँ पर शांति हो औऱ युद्ध ना चल रहा हो।
सरकारी नौकरी की घर बैठकर होगी पक्की तैयारी
अगर आप भी SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत अनेक परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप के जरिये भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ मॉक टेस्ट , फ्री ई-बुक्स और अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।