SSC GD Exam 2021: एक महीने तक चलने वाली GD परीक्षा में समान रूप से अंक देने के लिए की जा सकती है आपके मार्क्स में कमी या बढ़ोतरी, क्या है ये खास प्रक्रिया
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक विशेष नियम से किया जाएगा।
विस्तार
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। SSC अब इस भर्ती के लिए 16 नवंबर से परीक्षा आयोजित कर रही है, जो 15 दिसंबर तक चलेगी। आयोग ने सफल तरीके से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जबकि अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जा रहा है। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Test - Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।
लागू होगी यह विशेष व्यवस्था :
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। आयोग ने नोटिफिकेशन में लिखा है की SSC की जो भी परीक्षाएं अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाती हैं, उनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। गौरतलब है कि GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए भी परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जानी है।
आपके मार्क्स में कमी या बढ़ोतरी है संभव :
नॉर्मलाइजेशन की इस व्यवस्था का असर सीधे सीधे आपके ऊपर भी पड़ेगा। गौरतलब है कि अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं और ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है , ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। इसलिए अगर इस परीक्षा में आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आये होंगे तो आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं और अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आये होंगे तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।