फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2025 application correction window open on November 5; check editable fields here

SSC GD 2025: एसएससी जीडी के लिए इस तारीख से खुलेगी सुधार विंडो; इन विवरणों मे कर सकते हैं संशोधन

Sat, 02 Nov 2024 11:31 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग नवंबर में एसएससी जीडी के लिए सुधार विंडो खोलने वाला है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 39481 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
SSC GD 2025 application correction window open on November 5; check editable fields here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 5 नवंबर को जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार एसएससी जीडी 2025 आवेदन सुधार विंडो 7 नवंबर तक तीन दिनों के लिए सक्रिय रहेगी। इस भर्ती अभियान के लिए, विभिन्न कें सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और अर्धसैनिक संगठनों के लिए कुल 39,481 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


उम्मीदवार एसएससी जीडी आवेदन पत्र में सुधार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) के माध्यम से कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "आवेदन पत्र में सुधार के लिए एक विंडो 05.11.2024 (1 घंटे) से 07.11.2024 (23 घंटे) तक उपलब्ध कराई जाएगी। यदि पहले से भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार/परिवर्तन करना आवश्यक है, तो उम्मीदवार इसके लिए 'आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन सुधार के लिए इतना लगेगा शुल्क
उम्मीदवार ध्यान दें, अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को "आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो" के दौरान दो बार अपने संशोधित आवेदन को सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को फिर से जमा करने से पहले पहले आवेदन सुधार के लिए 200 रुपये और किसी भी अतिरिक्त सुधार के लिए 500 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा।

आवेदन पत्र में कैसे करें संशोधन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर, यानी अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद अपना SSC GD आवेदन पत्र खोलें और आवश्यक सुधार करने के लिए आगे बढ़ें। 
  • यदि आवश्यक हो तो आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed